रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के उरीमारी पोटंगा माइंस में कार्यरत कर्मी तुलसी उरांव की शुक्रवार को आकस्मिक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रात तकरीबन दो बजे पोटंगा पंचायत के असवा निवासी तुलसी उरांव (लगभग 59 वर्ष) पिता स्व. लाखो उरांव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा पहुंचे। जहां उनके मौत की पुष्टि कर दी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है। 

परिजनों ने बताया कि सीसीएल में डोजर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत तुलसी उरांव हृदय रोग से ग्रस्त थे और उन्हें मिरगी के दौरे भी पड़ते थे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को देखते हुए वे वर्तमान समय में मैंटेनेंस में ड्यूटी कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक शव के साथ शोकाकुल परिजन भुरकुंडा हॉस्पिटल में ही मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!