रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल साप्ताहिक मंगल बाजार से एक बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध भुक्तभोगी सीसीएल कर्मी दीनानाथ साव ने भुरकुंडा ओपी में इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उरीमारी चेकपोस्ट कॉलोनी निवासी दीनानाथ साव के अनुसार वे मंगलवार को दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक (JH 02 BN 2716) पर सयाल साप्ताहिक मंगल बाजार गए। जहां वे अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे। तकरीबन 10 मिनट के बाद वे वापस लौटे तो बाइक को गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिली।

इसके उपरांत उन्होंने भुरकुंडा ओपी में इसकी सूचना दी और पुनः देर शाम तक सयाल और आसपास बाइक की खोजबीन की। भुक्तभोगी ने बताया कि उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले बाइक खरीदी थी। बाइक सिल्वर रंग की है। इधर, बुधवार को भुक्तभोगी ने बाइक चोरी के संबंध में भुरकुंडा ओपी में आवेदन दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!