रांची: सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाऊंडेशन ने शुक्रवार को कांके स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 42 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।
इस अवसर पर बिरसा उच्च विद्यालय के जनजातीय बच्चियों ने अलग अलग झारखंडी वेशभूषा में माही के पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति रांची का प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया। अवसर पर केक काटा गया और सभी ने हैप्पी बर्थडे धोनी कहकर अपने प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही धोनी की लंबी उम्र की कामना भी की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, प्राचार्या डॉ. सुषमा तिवारी, तान्याज हेल्पिग वेलफेयर फाऊंडेशन के फाउंडर राज कुमार साव, को-फाउंडर अंसिका सिंह, अध्यक्ष अनवरी अंजुम, हरीश चंद्र, श्याम देव प्रसाद सिंह, सुभाष मिश्रा, सुखराम, अमन सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।