उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में रविवार को स्व. दिलीप यादव की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू यादव ने की। सर्वप्रथम पुजारी अनिल पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया। पूजा में स्व. दिलीप यादव के पुत्र विशाल यादव, गोपाल यादव, राजू यादव, आयुष यादव, अनिरुद्ध यादव शामिल हुए। इसके उपरांत कार्यक्रम में शामिल अतिथियों द्वारा स्वर्गीय दिलीप यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर अतिथियों ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप यादव मिलनसार व्यक्ति थे और मजदूरों के हित में कार्य करते थे। वे मजदूरों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह, संजीव बेदिया, सी पी संतन, विंध्याचल बेदिया, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार संतोष यादव, गजानंद प्रसाद, ब्रजकिशोर पासवान, उरीमारी ओपी प्रभारी रत्थू उरांव, अशोक शर्मा, जानकी ठाकुर, सत्येंद्र यादव, चरका करमाली, लालो महतो, डॉ जी आर भगत, दसई मांझी, सीताराम किस्कू, कंचन मांझी, देवेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, गणेश राम, संजय शर्मा, संजय वर्मा, दशरथ कुर्मी, सत्येंद्र सिंह, जयंत तुरी, दिलीप कुमार, ओम प्रकाश सिंह, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, एन के सिंह, स्नेही राम, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, फूलमती देवी, सुषमा श्रीवास्तव,  मुनीश मांझी, राजेंद्र प्रसाद यादव, दिलीप प्रसाद, श्याम सुंदर प्रसाद, सुखदेव सोरेन, शिकारी टुडू, तालो हंसदा, मनोज सिंह, दशाराम हेंब्रोम, कजरू उरांव, महेश करमाली, पप्पू यादव, दीपक कुमार यादव, राधेश्याम बैठा, कमल यादव, राजू कुमार सिंह, राम नरेश सिंह, चंदू जायसवाल, सतीश कुमार, रामकुमार राम, दूलेश्वर महतो, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, सत्येंद्र राम, संजय कुमार यादव, तालो बेसरा, बालदेव सोरेन, विनय कुमार यादव, शिबू ठाकुर, सिगू हेंब्रोम, मन्नू टुडू, गिरधारी प्रजापति, महेश गंझू, रवि पावरिया, राजेश रंजन, सरोज यादव, वरुण कुमार, रामकुमार साव मोहम्मद असलम, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद सेराज, गणेश मांझी, राजा हेंब्रोम, मोहम्मद हसन, राम नारायण सिंह, संजय यादव, एस आर्द्र,एस दुबे, प्रकाश बैठा, राज किशोर यादव, एस एन यादव, अशोक कुमार, महेश करमाली, भोला रविदास, नरेश करमाली, सुखदेव करमाली, गौतम, अशोक सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!