रामगढ़: एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, सयाल में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अशरत खान (माइनिंग मैनेजर, सयाल परियोजना) और एसके श्रीवास्तव (माइनिंग इंजीनियर, सयाल परियोजना) उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराया और सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। 
अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप से देशभक्ति गीत, भाषण, और छात्रों द्वारा प्रस्तुत शिव स्तोत्रम और झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नागपुरी नृत्य शामिल थे। छोटे बच्चों ने “आओ तुम्हें चाँद पर ले जाएं,” “बुद्धु सा मन,” “मस्ती की पाठशाला,” “छम छम,” “धड़क धड़क,” और “चले जैसे हवाएँ” जैसे नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा, एक हास्य नाटक ने सभी को हंसाया।
कार्यक्रम के अंत में 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के लिए मेधावी छात्रों को साइकिल वितरित किया गया, जिनमें अंश, आरुष, शौर्य, अनुश्री, और शिवांश ने प्रथम पुरस्कार जीता। दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को भी पुरस्कार दिया गया और साथ ही साथ सयाल के कुछ बुद्धजीवों को मुख्य अतिथि के हाथों शॉल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अशरत खान ने विद्यालय के विकास और छात्रों को प्रेरित करने के लिए ₹10,000 देने की घोषणा की। 
समारोह के आयोजन में निर्देशक अब्दुल, प्रधानाचार्य नीलम कुमारी, और शिक्षकों कल्याण रॉय, आसिफ हुसैन, ललिता एक्का, रीना कुमारी, प्रीति सिंह , सिया सिंह, पिंकी कुमारी, इमरान अंसारी, संतोष कुमार, अशोक कुमार, और चेतो मांझी का विशेष रूप से योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

