रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरघुटुवा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक सरयू प्रसाद, अशोक प्रसाद साव, सुमित्रा उरांव, पंकज कुमार राय, अजय कुमार भगत, चन्द्रमोहन उरांव, पहलू महतो, अजय राम, अजीत कुमार, अमेय विक्रम, मंजीत कुमार महतो, रामकृष्ण मुर्मू, सुधा रानी सिन्हा, प्रकाश मेहता, उमेश करमाली, रूमा लिंडा, सोनी देवी, आशीष कुमार, प्रियंका कुमारी, कुमारी वर्षा, फुलेन्द कुमार महतो, अध्यक्ष प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष अजय मुंडा, सदस्य सरिता देवी, तिलेश्वरी देवी, ननकी देवी, सावित्री देवी, देवन्ती देवी, सपना देवी, श्याम करमाली, जुगेश महतो, राजेन्द्र ठाकुर, सुलेन्द्र मुंडा, छेदी मुंडा, वासुदेव महतो, पुष्पा, मिलू, सुलेखा, सुनील, अनिल सहित कई लोग मौजूद थे।