केरेडारी: प्रखंड अंतर्गत बरियातू पंचायत के पाण्डेयपूरा में आदर्श अम्बेडकर युवा क्लब के द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह शनिवार को मनाया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रौशनलाल चौधरी, प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मौके पर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के पिछड़े वर्गों, दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। भीम राव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। वह भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। उन्हें 1947 में संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पाण्डेयपूरा में विधायक मद से बाबा साहेब अंबेडकर का आदम कद प्रतिमा स्थापित किया जाएगा।
जयंती समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कलाकार दीपक दास, सुबोध कुमार दास समूह के द्वारा भीम गीत, क्रांति गीत एवं एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
समारोह की अध्यक्षता सुरेश कुमार रवि एवं संचालन उमेश कुमार दास एवं नरेश कुमार दास ने किया। मौके पर मुख्य रूप से रामचंद्र, योगेश्वर राम, विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, सुरेंद्र राम, जगेश्वर राम, गणेश रवि, रामचंद्र राम, विकास कुमार, लोकेश कुमार दास, शंकर कुमार रवि, किशोर कुमार रवि, प्रमोद कुमार रवि, सचिन, इंदरजीत, रामविलास रवि, कृष्ण रवि, सुरेश, प्रभु राम, सनू रवि, नगेद्र, पप्पु दास, दशरथ, दिलीप रवि, बहादुर राम, अरुण रवि, लकेश्वर राम, बेबी देवी, सुषमा देवी, लीलावती देवी, हेमलाल राम, गुजर राम, गोवर्धन राम, बधन राम, यशोदा देवी, ममता देवी, सावित्री देवी, पायल कुमारी, नंदनी कुमारी, गंगा देवी, मोसमत संचो, पनवा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

