उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में गुरुवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डीके मंडल के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

अवसर पर विद्यालय के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड ब्वॉय ऋषि कुमार सिंह और हेड गर्ल साक्षी कौशिक को मंच पर बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नौवीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र अंशुमन कुमार और ग्यारहवीं की नंदिनी मिश्रा को उनकी सादगी, शालीनता, अनुशासन एवं सच्ची लगन के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य डीके मंडल ने पुष्प वर्षा कर सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नीरज कुमार वत्स ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक असीम घटक और सहयोगी आरएल राणा, बीएन प्रसाद, एलबी यादव सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!