झारखंड की जनता बदहाल, जश्न मना रही हेमंत सरकार : सुदेश 

रांची: धनबाद जिले के कतरास में शनिवार को आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहे। समारोह में जेएलकेएम की केंद्रीय महासचिव रजनी रवानी और केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो ने आजसू का दामन थाम लिया। सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पार्टी में उनका स्वागत किया। 

मौके पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का अभाव है।  हेमंत सरकार ने झारखंड को 25 वर्ष पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह पथ निर्माण मंत्री थे तो झारखंड की पहचान सड़कों से बनी थी। आज जनता बदहाल है और सरकार जश्न मना रही है।

सुदेश महतो ने कहा कि सरकारी संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है। विस्थापितों को हक नहीं मिल रहा। युवाओं को 10 लाख नौकरी कही नजर नहीं आ रही। अभी जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया उनका वेतनमान 25,000 रुपए कम कर दिया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को दो वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। वे सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

विस्थापितों की लड़ाई लड़ेगी आजसू : चंद्रप्रकाश चौधरी

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कोयलांचल में सरकार, प्रशासन और माफिया की मिलीभगत से विस्थापितों का दमन किया जा रहा। आजसू अंतिम दम तक उनकी लड़ाई लड़ेगी।

ये रहे उपस्थित

समारोह में मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता, सुभाष रवानी, अजय सिंह ल, बबीता देवी, यशोदा देवी, विभा सिंह, संतोष महतो, स्वीन महतो, टिकैत महतो, नवीन महतो, प्रमोद चौरसिया समेत कई नेता उपस्थित रहे। मंच संचालन धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने किया।

 

By Admin

error: Content is protected !!