अध्यक्ष मिथिलेश टुडू और सचिव संतोष उरांव बने
रामगढ़: केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक शुक्रवार को बुध बाजार स्थित केंद्रीय सरना स्थल में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मिथिलेश टुडू और संचालन संतोष उरांव ने किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से केंद्रिय मिलन सरहुल पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मिथिलेश टुडू, कार्यकारी अध्यक्ष, रितिका भोगता, उपाध्यक्ष अखिलेश टोप्पो, जोहरान करमाली, शामू मुंडा, रबिंदर तिर्की, रेणुका खलखो, सचिव संतोष उराँव, कोषाध्यक्ष देवकुमार बेदिया, सहसचिव मिंटू मुंडा, बिनोद बेदिया, सुरेश राजवार, संतोष उराँव, आशीष उराँव, राजेन्द्र मुण्डा,कार्यालय सचिव-गोबिंद बड़ाइक, संरक्षक दर्शन गंझू, पैट्रिक मिंज, रवि उरांव, संजय लिंडा का मनोनयन किया गया।
जबकि कार्यकारिणी सदस्य महादेव बेदिया, कजरू गंझू, रावेल एक्का, पिंटू उरांव, रॉबिन तिग्गा, दीपकुमार नायक, संजय करमाली, शाहिल करमाली, राजकुमार मांझी, अरुण मुंडा, अभिषेक करमाली, कुणाल करमाली, माग्रेट खलखो, रूपन देवी, जोशफिन डीक्रूज, प्रेमी शालोनी, संगीता देवी, रतन देवी, मालती देवी, ललिता देवी, राशेल तिग्गा, सोनू मुंडा, रोवन करमाली, लोवकी मुंडा चुने गए।
समिति की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सरहुल पर्व को लेकर 20 मार्च को रुसा पूजा और पानभोरा, 21 मार्च को पाहन द्वारा केन्द्रीय सरना स्थल बुध बाजार में विधिवत् पूजन किया जाएगा। वहीं 22 मार्च को सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो भुरकुंडा सयाल मोड़, पटेल नगर, बिरसा चौक के रास्ते भुरकुंडा मेन रोड होते हुए न्यू बैरेक सरना स्थल में पहुंचेगी जहां मिलन समारोह का समापन किया जाएगा।
