रामगढ़: जिंदल स्टील पतरातू में सोमवार को चेयरमैन सह कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल का जन्मदिन ‘फिटनेस डे’ के रूप में मनाया गया। अवसर पर सुबह 6 बजे जिंदल क्लब में योग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया। इसके उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जिंदल ‘आशा’ के बच्चों ने केक काटा और चेयरमैन को शुभकामनाए दीं। वहीं परिसर में आर्चरी, फुटबॉल सहित अन्य खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अवसर पर प्लांट प्रमुख के. बी सिंह ने कहा कि चेयरमैन नवीन जिंदल का व्यक्तित्व, कार्यशैली, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता सबके लिए प्रेरणास्रोत है। वे फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए निरंतर प्रेरित भी करते हैं। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और टीम भावना को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिंदल स्टील पतरातू के अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य शामिल रहे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!