पुस्तकालय का कार्य जल्द से जल्द हो पूरा : उपायुक्त
चतरा: उपायुक्त अबु इमरान ने सोमवार को अनुमंडल पुस्तकालय में चल रहे नवीकरण एवं पुस्तकालय भवन मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम अनुमंडल पुस्तकालय में नवीकरण कार्य एवं पुस्तकालय भवन मरम्मती कार्य का जायजा लेते हुए शीघ्र सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उक्त मौके पर शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने जानकारी दिया कि नवीकरण का कार्य कुछ उपकरणों के अधिष्ठापन के कारण नहीं हो पाया है। उपकरण अधिष्ठापन का कार्य आगामी दो दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक एवं पुस्तकालय कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।