बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत सचिवालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने झंडोतोलन किया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई।
मौके पर मुख्य रूप से उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, उप मुखिया सतिश कुमार, वार्ड सदस्य फुलमति किस्कू, सोनी देवी, लालमुनी देवी, अफरीदा खातून, पूर्व पंसस कानू मरांडी, डॉ जी आर भगत, महादेव बेसरा, सिताराम किस्कू, पुरन मांझी, मनाराम हांसदा, सितामुनी देवी, जतरू बेसरा, मनु टुडू चंदु जायसवाल, कुला प्रजापति, आशा देवी, फूलमनी देवी, शान्ति देवी, तेतरी देवी, रूसूमुनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।