रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष के पिता स्वर्गीय गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। 

बताते चलें कि विगत आठ दिसंबर को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबीन्द्रनाथ महतो के पिता गोलक महतो (87 वर्ष) का निधन पाटनपुर में उनके पैतृक आवास पर हो गया था। 

By Admin

error: Content is protected !!