रजरप्पा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का हुआ स्वागत 

रामगढ़: अपनी शादी की सालगिरह पर शनिवार को 
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना की और माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया और शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई।

अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के रजरप्पा आगमन पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

By Admin

error: Content is protected !!