रांची: मुख्यमंत्री हेमंत अपने यूके दौरे के क्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का भ्रमण किया। सेंट जॉन्स कॉलेज भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने महान आदिवासी नेता और झारखंड आंदोलन के वैचारिक स्तंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े दुर्लभ अभिलेखों का अवलोकन किया।

बताया जाता है कि जयपाल सिंह मुंडा सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरे के आधार पर झारखंड सरकार और सेंट जॉन्स कॉलेज के बीच संरचित सहयोग में रुचि व्यक्त की, जिसमें अभिलेखीय आदान-प्रदान, डिजिटाइजेशन तथा संयुक्त संरक्षण पहलों के माध्यम से झारखंड के ऐतिहासिक एवं बौद्धिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का प्रस्ताव शामिल है।

इस दौरान प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड सरकार की रुचि का स्वागत किया तथा ऑक्सफोर्ड और झारखंड के बीच दीर्घकालिक अकादमिक सहयोग की भावना की सराहना की। उन्होंने चेवनिंग–मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति को युवा प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त सेतु बताया।

दोनों पक्षों के बीच मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सेंट जॉन्स कॉलेज–झारखंड समर्पित पीएचडी/डॉक्टोरल छात्रवृत्ति की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

By Admin

error: Content is protected !!