रामगढ़: सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन (67 वर्ष) का निधन हो गया। स्वर्गीय जगदीश सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरू शीबू सोरेन के चचेरे भाई थे। चाचा के निधन पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पैतृक निवास स्थान नेमरा गांव पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने दिवंगत चाचा का अंतिम दर्शन किया और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम शव यात्रा और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. जगदीश सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंतिम संस्कार में शोकाकुल परिजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।