उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी के छात्र-छात्रा शुक्रवार को सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। कोलकाता और ओडिशा के प्रमुख स्थलों के भ्रमण पर जाते बच्चों को सौंदा ‘डी’-जीवनधारा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा और उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में 55 छात्र-छात्राएं और 15 शिक्षक शामिल हैं।

मौके पर रामेश्वर मुंडा ने कहा की शैक्षणिक भ्रमण से छात्र -छात्राओं का शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ता है। साथ ही शैक्षणिक भ्रमण के दौरान दर्शनीय स्थलों के दर्शन करने से शिक्षा से जुड़ी प्राचीनकाल की कई अहम ऐतिहासिक जानकारियां मिलती है। वहीं मुखिया कमला देवी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।

बताया जाता है कि दल में शामिल बच्चे और शिक्षक ओडिशा और कोलकता के प्रमुख स्थल चिल्का झील, धौलागिरी, जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर, नन्दनकानन पार्क, कोणार्क सूर्य मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, इडेन गार्डेन, साइंस सिटी हावड़ा पुल, इवोल्यूशन पार्क, हुगली नदी, तारा मंडल, मैट्रो यात्रा, बिक्टोरिया महल सहित अन्य जगहों का  भ्रमण करेंगे। दल का नेतृत्व विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली और प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली कर रहे हैं।

मौके पर राजेंद्र राम, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, चंद्रदीप कुमार चौधरी, राजू बेसरा, पी.एस.किंडो, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बिनोद हांसदा, पूनम भारती, सुमन हांसदा, विकास करमाली, बबीता देवी, प्रीति देवी सविता देवी, सुखदेव करमाली, गोपी मांझी, निरंजन कुमार, राम यादव, संजय मुण्डा, सुषमा श्रीवास्तव, सीतामुनी देवी, सूरजमुनी देवी, डॉ.महेन्द्र गुप्ता, डॉ.संतोष गुप्ता, बिनोद कुमार साव, सोमरा मांझी, पतिलाल पावरिया, मदन गंझू, बिनोद किस्कू, लालदेव मांझी, आसीन किस्कू, अरविंद गोप, सहदेव मुण्डा, पार्वती देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, सोनमती देवी, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, श्याम करमाली, पूनम कुमारी, वर्षा कुमारी सहित कई  अभिभावक उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!