बड़कागांव: उरीमारी स्थित शांति निकेतन विद्यालय के बच्चें शैक्षणिक भ्रमण के लिए शुक्रवार को रवाना हुए। मौके पर उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने कहा कि इस तरह का भ्रमण बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों से परिचय कराता है। विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली एवं प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए भ्रमण जरुरी है।
बच्चों को आगामी 29 दिसम्बर तक उड़ीसा के जगरनाथ पूरी, पूरी में समुद्र स्नान, कोणार्क सूर्य मंदिर, उदयगिरी, खंडगिरि, चिल्का झील, नंदन कानन पार्क, साक्षी गोपाल, धौलागिरी पर्वत, चन्द्रभागा एवं कई छोटे बड़े जगहों पर भ्रमण कराया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, बिनोद मांझी, सुशील कुमार, सूरज कुमार, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सोनी कुमारी, विकास कुमार, उरीमारी थाना के एएसआई सुशील साह, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सुखदेव करमाली, सत्यनारायण करमाली, गिरधारी प्रजापति, शांति देवी, तेतरी देवी, बिनोद कुमार, मन्नाराम मांझी, सुखदेव मांझी, राम सागर सिंह, कुंदू मांझी, राम कुमार मांझी, ठुरचा मांझी, बिनोद प्रजापति, बासुदेव गंझू, महेश करमाली, बुधवा मुंडा, लालदेव महतो, रत्न पावरिया, कुलदीप कुमार, बिरसा मांझी, मोहनलाल मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

