गिरिडीह: अम्बेडकर सामाजिक संस्थान गिरिडीह और वी द पीपल अभियान के संयुक्त तत्वाधान में गिरिडीह जिले के पहाड़पुर पंचायत भवन में एक दिवसीय सिटीजन अड्डा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर वी द पीपल अभियान के प्रशिक्षक पवन कुमार एवं शोभना स्मृति ने बताया कि सिटीजन अड्डा! जैसा कि नाम से पता चलता है सभी नागरिकों के लिए हम भारत के लोग के दृष्टिकोण के बारे में जानने के लिए एक कार्यशाला है इस कार्यशाला में सभी नागरिक अपनी भूमिका के बारे में सीखेंगे और समझ बना सकेंगे एवं उसे पर चर्चा कर अपनी भूमिका को मजबूत कर सकेंगे। इस तरह के कार्यशाला हमारे परिवारों, सहकर्मियों, दोस्तों और किसी भी समुदाय के बीच आयोजित कर किया जा सकता है। जिससे की देश का प्रत्येक नागरिक संविधान की प्रस्तावना के अर्थ और उसके महत्व को समझने में सक्षम हो सके।

अंबेडकर सामाजिक संस्थान गिरिडीह के सचिव रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि अभी जो देश की स्थिति है उसके अनुसार तो हमें लगता है कि सबको संविधान की जानकारी होनी चाहिए। सभी को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य जानकारी होनी चाहिए। अधिकार की बात करते लेकिन उसमें कर्तव्य भी जुड़े है। उन्होंने कहा कि संविधान की जानकारी घर-घर पहुंचना चाहिए। राज्य के सभी पंचायत भवनों में संविधान की किताब होनी चाहिए। जिससे की ग्रामीण अपने पंचायत कार्यालय में पहुंच कर संविधान में दिए गए अपने अधिकारों को जान सके और गांव, पंचायत, राज्य के विकास में वह अपना सहयोग कर सके।

अवसर पर मुख्य रूप से शांति मुर्मू, सहदेव राणा, मनीष कुमार, वजीर दास, राजेश वर्मा, बबिता वर्मा, सीमा कुमारी, मोहम्मद जाकिर हुसैन, मोहम्मद ताजुद्दीन, आसमां खातून, नजबुन खातून, ललिया देवी, सीमा कुमारी हाड़ी, पूजा कुमारी, सूरजमुनी मरांडी, उर्मिला मुर्म, रूपम मुर्मू, प्रदुमन दास, रंजीत दास, मुन्नी लाल, संगीता टुडु, अनिता मुर्मू, गायत्री ज्ञान भारती, जुली देवी, शिवम भारती, ममता देवी, सबिता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!