धनबाद: सदर प्रखंड अंतर्गत भागाबांध आयुष्मान आरोग्य मंदिर में वी द पीपल अभियान और अनिंदा डेवलपमेंट सोसाइटी धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में “संविधान से समाधान – सिटीजन अड्डा” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अनिंदा डेवलपमेंट सोसाइटी के संजय कुमार राय ने उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों और महत्व पर चर्चा की। इसके उपरांत प्रशिक्षण का पूरा सत्र का संचालन वी द पीपल अभियान की ओर से आये फैसिलिटेटर पवन कुमार सिन्हा के द्वारा टापू का खेल एवं संविधान निर्माण की प्रक्रिया को लेकर सत्र का संचालन किया गया। इस क्रम में संविधान की उद्देशिका में वर्णित मूल्यों को विस्तार पूर्वक समझाया। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को सिटीजन चैंपियंस का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके प्रमुख रूप से कोकिला देवी, मिस्टी कुमारी, समिता देवी, वर्षा कुमारी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, शीतल कुमारी, देव कुमार महतो, सानिया खातून, आयशा खातून, बेनी देवी, रिंटू देवी, रीना देवी, नीलू कुमारी, स्नेहा कुमारी, रोहित कुमार, कोमल कुमारी, सोनी देवी, रंजू देवी, रुचि कुमारी, लाखोवती देवी, सोमनाथ मुखर्जी, मुस्कान, सम्फुल देवी, ध्रुव कुमार, विनीत कुमार, गीता देवी, रिम्मी कुमारी, राधा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।