रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर लेवल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बरकासायल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा माजिद ने की।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, एरोबिक्स, ताइक्वांडो, क्रिकेट, योग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी बरकाकाना, डीएवी हजारीबाग जूनियर, डीएवी हजारीबाग सीनियर, डीएवी रजरप्पा, डीएवी कोडरमा, डीएवी उरीमारी, डीएवी तोपा, डीएवी केदला, डीएवी गिद्दी और डीएवी भरेचनगर ने भाग लिया। प्रतियोगिता समाप पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ये रहे विजेता
क्लस्टर लेवल दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता में जूडो बालक वर्ग अंडर -14 में डीएवी बरकाकाना विजेता और डीएवी भरेचनगर उपविजेता रहा, वहीं अंडर -17 में डीएवी बरकाकाना विजेता और डीएवी हजारीबाग उपविजेता रहा। जूडो बालिका वर्ग अंडर-14 और अंडर-17 में डीएवी बरकाकाना विजेता और डीएवी हजारीबाग उप विजेता रहा। बॉक्सिंग बालक वर्ग अंडर -14 और अंडर -17 में डीएवी बरकाकाना विजेता और डीएवी रजरप्पा उपविजेता रहा, अंडर-19 वर्ग में डीएवी भरेचनगर विजेता और डीएवी बरकाकाना उपविजेता रहा। वहीं बॉक्सिंग बालिका वर्ग अंडर -14 और अंडर -17 में डीएवी भरेचनगर विजेता और डीएवी गिद्दी उपविजेता रहा, अंडर -19 में डीएवी हजारीबाग विजेता और डीएवी बरकाकाना उपविजेता रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग अंडर -14 में डीएवी हजारीबाग सीनियर विजेता और डीएवी हजारीबाग जूनियर उपविजेता रहा, वहीं अंडर -17 में डीएवी हजारीबाग सीनियर विजेता और डीएवी बरकाकाना उपविजेता रहा, अंडर-19 में डीएवी बरकाकाना विजेता और डीएवी हजारीबाग सीनियर विजेता रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग अंडर -14 में डीएवी हजारीबाग विजेता और डीएवी बरकाकाना उपविजेता रहा।