उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के प्रांगण में शुक्रवार से दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी क्लस्टर के 9 विद्यालयों के लगभग 220 छात्र-छात्रा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी विद्यालयों में डीएवी बरकाकाना, बरही, गिद्दी, हजारीबाग, कोडरमा, तापिन नॉर्थ, रजरप्पा और मेजबान डीएवी उरीमारी शामिल हैं।
प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उरीमारी ओपी प्रभारी रत्थु उरांव उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्राचार्य डीएवी बरकाकाना मुस्तफा मजीद और प्राचार्य डीएवी तोपा आरके सिन्हा मौजूद रहे। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया।
मेजबान डीएवी उरीमारी की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों के खिलाडियों तथा खेल प्रशिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल-कूद से केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास जागृत करने का भी माध्यम है।
प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक भारतेंदु प्रुष्टि के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक डीएवी उरीमारी की खो -खो टीम अंडर 14 के बालक एवं बालिका वर्ग में फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मौके पर क्लस्टर प्रमुख सह प्राचार्य डीएवी रजरप्पा डॉ. एसके शर्मा, डाॅ. रजनीश कुमार प्राचार्य डीएवी केनारी हिल हजारीबाग प्राचार्य डॉ. रजनीश, डीएवी बरही प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, डीएवी गिद्दी प्राचार्य मनोप्रिया चटर्जी और डीएवी तापिन नॉर्थ प्राचार्य यूके राय उपस्थित थे।