कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को भारी मतो से जीताने की अपील की
रामगढ़: विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष गांव-गांव में पैसा बांटने का काम कर रहा है। कहीं हड़िया तो मीट-मुर्गा बांट रहा है। विपक्षी प्रत्याशी ऐसे गठबंधन के साथ है जो आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी हैं। यह बातें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च विद्यालय गोला में रविवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। रामगढ़ उप चुनाव को लेकर यहां यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो के पक्ष में मुख्यमंत्री ने मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर फूलमालाओं से स्वागत किया है। सभा हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।
चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सहित मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र महतो, फागू बेसरा, विधायक बरही विधायक उमाशंकर अकेला, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, बड़़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बेरमो विधायक अनूप सिंह मौजूद रहे।
सभा को यूपीए गठबंधन के कई नेताओं ने संबोधित किया। बजरंग महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। साथ ही यूपीए नेताओं ने अपने संबोधन में आजसू पार्टी पर कई आरोप लगाये।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि ममता देवी को झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेज दिया और उनके दुंधमुंहे बेटे का मां का दूध भी छुड़वा दिया। पहले डबल इंजन की सरकार में आजसू का लोग भी मंत्री-संतरी बैठा था। 2015 से आजतक 11 उपचुनाव हुए। जिसमें हमलोगों ने 10 उप चुनावों में जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा कि बताईये..यहां कोयला का काम कौन अधिक करता है…सड़क का ठीका कौन सबसे अधिक लेता है… यही आजसू का लोग करते हैं। ये लोग एक दो विधायक जीताते है और सरकार को ब्लैकमेल करते हैं। इनकी सरकार पूंजीपतियों और व्यवसायियों की सरकार है। इन्हें आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
कहा कि 27 तारीख को झामुमो, कांग्रेस, राजद, सीपीआई के लोग इस कहानी का पटाक्षेप करेंगे। रामगढ़ के लोग बजरंग महतो को जिताने का काम करेंगे।