CM inaugurates and lays foundation stone of schemes in SahibganjCM inaugurates and lays foundation stone of schemes in Sahibganj

206 लाभुकों के बीच बांटी लगभग 391 लाख रुपए की परिसंपत्ति

• मुख्यमंत्री ने राज्य के 9 जिलो में चलने वाले मीजल्स- रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

•  सिदो कान्हू कृषि एवं वन उपज संघ के तहत पैक्स-लैम्प्स के लिए आज से सदस्यता महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ..

साहिबगंज: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हो की पवित्र भूमि भोगनाडीह से आज मिजल्स-रूबेला विशेष टीकाकरण और नवगठित सिद्धो-कान्हो राज्य सहकारी संघ के तहत पैक्स-लैम्प्स से सदस्यों को जोड़ने के महाअभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने साहिबगंज जिले को 2080 योजनाओं की सौगात दी और लाभुकों को सशक्त बनाने के लिए उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के दूरस्थ सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए चार बाइक एंबुलेंस की चाबी भी सौंपी। सिदो कान्हू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों की उन्नति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 75392.09 लाख रुपए की लागत वाली 2080 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 597.04 लाख रुपए की 2072 योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 15664.05 लाख रुपए की 8 योजनाओं का उद्धघाटन सम्पन्न हुआ।

 मुख्यमंत्री ने 216 लाभुको के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया

 सिदो -कान्हो कृषि एवं वन उत्पाद फेडरेशन के तहत लैम्प्स- पैक्स को मजबूती देने और इसमें सदस्यों को जोड़ने के महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ। इसके तहत अगले 1 माह में पैक्स- लैम्प्स की सदस्य संख्या को 28 लाख करने का लक्ष्य है, जो वर्तमान में 14 लाख है। इसमें 30 लाख परिवारों से कम से कम एक सदस्य को जोड़ा जाएगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!