रामगढ़: सयाल आठ नंबर स्थित कोलफील्ड मजदूर यूनियन कार्यालय में मंगलवार को उरीमारी और बिरसा शाखा के सदस्यों की संयुक्त बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मो. हसन और संचालन बिरसा शाखा सचिव सुनिल सिंह ने किया। 

बैठक में क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि विगत नौ जुलाई को बुलाये गये हड़ताल की सफलता में यूनियन के सभी साथियों का सहयोग सराहनीय है। कहा कि यूनियन को और भी मजबूत बनाना है औ इसके लिए सभी तत्परता से जुट जाएं। 

वहीं मो. हसन ने कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों को यूनियन से जोड़ा जाएगा। संगठन को और मजबूती देकर मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामाकांत दुबे, क्षेत्रीय सेफ्टी सदस्य संजय यादव, उरिमारी शाखा सचिव बिनोद साव, बेलों शर्मा, बिरसा शाखा सचिव ,सुधीर , उरीमारी शाखा सचिव विनोद साव , सर्वन कुमार, पवन कुमार, अवधेश धांसी,धन सिंह सागर, दीपक कुमार,अमर राम,मो. सफिक, चन्द्र शेखर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!