रामगढ़: कोल फिल्ड मजदूर यूनियन के पटेल नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को बरका-सयाल एरिया कमेटी बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उदय कुमार सिंह और संचालन अशोक गुप्ता ने किया। बैठक मे आगामी 12 फरवरी की घोषित हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान उदय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया चार लेबर कोड मजदूर हित में नहीं है। यह चार लेबर कोड सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है। वहीं भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा कोयला उद्योग को निजीकरण की तरफ धकेलने की है। जिसकी वजह से कोल इंडिया की कई कंपनियां बेहाल होती जा रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी का हड़ताल ऐतिहासिक होगा।
बैठक में रमाकांत दुबे, संजय यादव, विनोद साव, मनजीत रंजन, सुधीर सिंह, मनोज कुमार, गौरी शंकर, एमडी हसन, तूफान करमाली, आशीष कुमार साहू, सुरेंद्र ठाकुर, सर्दीप राम, सनोज हरिजन, सुरेंद्र यादव, महेंद्र बेदिया, उमाशंकर प्रसाद, एमडी दानिश, जलेश्वर करमाली, परदेसी, मो. सकलेन, दयानंद प्रसाद केसरी, मनोज कुमार राम, मनमोहन मुंडा, उमेश मुंडा, मोहनलाल, सतनारायण, नरेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
