रामगढ़: कोलफील्ड मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी के तत्वावधान में रविवार को सयाल कैंटीन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने किया।
बैठक में सयाल शाखा और बिरसा शाख कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सयाल शाखा सचिव सुजीत पटेल, अध्यक्ष संजय सिंह और बिरसा शाखा सचिव सुधीर सिंह, अध्यक्ष सुनील महतो को मनोनीत किया गया।
वहीं बैठक के दौरान लोकेश आनंद, प्रयाग महतो, बालेश्वर महतो, रितेश कुमार, त्रिवेणी साव, मनोज मंडल सहित अन्य ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। माला पहनाकर नये पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में पप्पू सिंह, संजय यादव, मंजीत रंजन, विनोद साव, मिथिलेश सिंह, रामाज्ञा सिंह, देवनाथ चौधरी, नवीश कुमार, बंधु राय सहित अन्य मौजूद रहे।