भुरकुंडा (रामगढ़): सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा परियोजना में आगामी 16 जून को नये आउटसोर्सिंग पैच को लेकर त्रिपक्षीय सामूहिक वार्ता की जाएगी। रिवर साइइ स्थित ऑफिसर्स क्लब में सुबह 11:30 बजे बैठक शुरू होगी। इस संबंध में भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन की ओर से पत्र जारी कर रैयत-विस्थापित और प्रभावितों की कुल 13 समितियों और बीएलए आउटसोर्सिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया है। वार्ता में भुरकुंडा परियोजना के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। 

बताते चलें कि बंद संगम ओसीपी के निकट नये आउटसोर्सिंग पैच के उद्घाटन के बाद से ही विभिन्न समितियां अपनी मांगों को लेकर ताल ठोक रहीं हैं। कुछ ने धरना-प्रदर्शन कर कार्य बाधित भी किया है। मुख्य तौर पर समितियां आउटसोर्सिंग में स्थानीय लोगों को रोजगार देने, कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम देने, भूरकुंडा लोकल सेल चालू करने, प्रदूषण की रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाने सहित परियोजना की प्लानिंग को सार्वजनिक करने की मांग कर रही हैं। 

इन 13 समितियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा भुरकुंडा, भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन ने रैयत विस्थापित मोर्चा भुरकुंडा, ऑल झारखण्ड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा भुरकुंडा, झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र भुरकुंडा, भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति भुरकुंडा, कोल माईन्स वर्कर्स यूनियन भुरकुंडा, राष्ट्र सर्वोपरि वेलफेयर ट्रस्ट भुरकुंडा, भुरकुंडा कोलियरी रोडसेल समिति भुरकुंडा, भारतीय नौजवान सेना भुरकुंडा, विस्थापित प्रभावित ग्रामीण बलकुदरा, विस्थापित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र संयुक्त मोर्चा भुरकुंडा, विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति भुरकुंडा, किसान प्रभावित विस्थापित संघर्ष समिति को पत्र प्रेषित किया है।

By Admin

error: Content is protected !!