उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में नवरात्र के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरी कक्षा से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अवसर पर चित्रांकन और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई।
चित्रांकन में बच्चों ने भगवान राम, रावण, लक्ष्मण, दुर्गा, हनुमान के चित्र बनाए। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने पेपर से 10 सिरों वाला रावण बनाया। वहीं बच्चियों के द्वारा दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रथम रूप शैलपुत्री आकांक्षा कुमारी, द्वितीय ब्रह्मचारिणी डिंपी, तृतीय चंद्रघंटा एंजेल चतुर्थ कूष्मांडा साक्षी, पंचम एकन्दत माता सपना, षष्ठी कात्यायनी यानी अनुष्का, सप्तमी कालरात्रि निशा, अष्टमी महागौरी अक्षरा, नवमी सिद्धिदात्री प्रिया रानी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावे अन्य बच्चियों ने दुर्गा माता के विभिन्न स्वरूप का वेश धारण कर प्रस्तुति दी।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूप हैं, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है। जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं। इसके अलावा 10 महाविद्याएं भी हैं, जो मां दुर्गा के ही दस शक्तिशाली रूप माने जाते हैं। जिनमें काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला हैं।
मौके पर विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साहू, सरिता ग्यासेन, सीमा श्रीवास्तव, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, फूलमुनि मुर्मू, प्रियंका कुमारी, रेणु कुमारी, सानिया, रितु, शालिनी सिंह, शिव साह, रंजीत कुमार मेहता, ललन कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।