Condolence meeting held at Ranchi District Collectorate on death of education ministerCondolence meeting held at Ranchi District Collectorate on death of education minister

रांची:  मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता एवं उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार, जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आजोजन किया गया।

जिसमें उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची,  दीपक कुमार दुबे, अपर समाहर्त्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, अपर जिला दंडाधिकारी रांची, राजेश्वर नाथ आलोक सहित जिला के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रंद्धाजलि दी।

इस दौरान पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

बताते चलें की मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड सरकार ने 6 और 7 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है। इसे लेकर सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी अखलेश कुमार सिन्हा ने पत्र जारी किया है। 

By Admin

error: Content is protected !!