बड़कागांव (हजारीबाग): कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की। शोक सभा  में महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। 

वहीं शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं उत्थान के लिए कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन समाज एवं राज्य की प्रगति के लिए समर्पित रहा। वे अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

शोक व्यक्त करने वाले में महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज, प्रो. सुरेश महतो, प्रो. फजरुद्दीन, प्रो. नरेश कुमार दांगी, डॉ. अनु कुमारी, प्रो. ऋतुराज, प्रो. रंजीत प्रसाद, डॉ. ललिता कुमारी, प्रो. लालदेव महतो, डॉ. चंद्रशेखर राणा, प्रो. रामकिशोर प्रसाद दांगी, प्रकाश पाण्डेय जुबिली कॉलेज भुरकुंडा, चित्रदयाल महतो शोधार्थी विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में लेखापाल डॉ. सनवीर कुमार, नेमधारी राम, अनिता देवी, चंचल प्रसाद मेहता, धनेश्वर महतो, धनु प्रसाद, अंजना कुमारी, जयमनी देवी, मालती देवी सहित कई छात्र छात्राएं शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!