रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की ओर से श शुभकामनाएं दी गईं। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों का एक समूह शुक्रवार को आदित्य साहू के रांची जिले के ओरमांझी स्थित ग्राम कुचू आवास पहुंचा। जहां सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य साहू से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं अंग-वस्त्र ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। उक्त प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य साहू के कुशल नेतृत्व में भाजपा झारखंड प्रदेश में और भी सशक्त होगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह सहित सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, राजीव जायसवाल, रेणुका साहू, जीवन मेहता, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, इन्द्रनारायण कुशवाहा, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जय नारायण प्रसाद, महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

By Admin

error: Content is protected !!