त्रिकोणीय मुकाबले में आजसू की सुनीता चौधरी को हराया
रामगढ़: झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को मतगणना कार्य पूरा हुआ। इसके साथ चुनाव के परिणाम सामने आ गये हैं। रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की ममता देवी ने 6790 वोटों के अंतर से आजसू की सुनीता चौधरी को हरा दिया है। ममता देवी को 89818 वोट मिले जबकि सुनीता चौधरी को 83028 वोट मिले। वहीं जेएलकेएम के पन्नेश्वर महतो 70979 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस सीट पर कांग्रेस, आजसू और जेएलकेएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। माना जा रहा है कि कांग्रेस की अपेक्षा आजसू के वोट बैंक में जेएलकेएम ने बड़ी सेंधमारी की है। जिससे आजसू
बताते चलें कि बीते वर्ष 2023 में विधायक ममता देवी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने पर उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई गई थी। जिसके बाद हुए उप चुनाव में आजसू की सुनीता चौधरी ने ममता देवी के पति सह कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को हराया था। इधर, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ममता देवी को उम्मीदवार बनाया और रामगढ़ सीट पर फिर से अपना कब्जा जमा लिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी की जीत से इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। ममता देवी समर्थक जगह जगह आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाते देखे गए।