रांची: लोहरदगा लोकसभा सीट से नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, रामेश्वर उरांव, बंधू तिर्की सहित इंडी गठबंधन के नेता समर्थकों के साथ गुमला पहुंचे। नामांकन के पश्चात नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि महंगाई की मार इतनी पड़ रही है कि जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है।  झूठे वादे कर भाजपा ने जनता को अब तक सिर्फ ठगने का काम किया है। कहा कि झारखंड के सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।

वहीं अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सभी विधायकों से और नेताओं से कहता हूं कि आप अपने-अपने क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती प्रदान करते हुए जीत दिलाने का काम करें।

अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस देश की अस्मिता को बचाए रखना हमारा आपका धर्म है ।  देश के मुख्य मुद्दों पर बात करने की बजाय प्रधानमंत्री देश की जनता को दूसरी बातों में उलझाने का काम कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने के लिए है, लोकतंत्र बचाने के लिए है। जनता रोटी, कपड़ा और मकान पर बात करती है तो भाजपा की सरकार हिंदू-मुस्लिम, गाय, और बुलडोजर की बात करने लगती है।

 सभा को मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जेएमएम विधायक झीगा सुशरण मुंडा जी कार्यकारी अध्यक्ष शाहजदा अनवर,मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और धन्यवाद ज्ञापन गुमला जिला अध्यक्ष चैतू उरांव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, सतीश पॉल मुजनी, गजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, रमा खलखो, मानस सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, बॉबी भगत सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!