रामगढ़: सीसीएल सौंदा पंचायत में कांग्रेस पार्टी की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कोयलांचल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अमित साव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश इंटक सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश इंटक सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मौके पर स्थानीय मुखिया सह पतरातू मुखिया संघ अध्यक्ष अभय सिंह ने महिलाओ को झारखंड सरकार की लाभकारी योजना मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने हेतु प्रक्रिया की जानकारी दी और योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

बैठक में कांग्रेस पार्टी सीसीएल सौन्दा पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष फिरोज खान, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव रणजीत गुप्ता, उप सचिव मिलन सिंह, कोषाध्यक्ष राजू गिरी, मीडिया प्रभारी उपेंद्र कुमार साव, संरक्षक स्थानीय मुखिया अभय सिंह, महिला संरक्षक हेमंती देवी, महिला प्रतिनिधि नीतू देवी  चुने गए। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

मुख्य अतिथि प्रदेश इंटक सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के द्वारा पंचायत पदाधिकारियों और नये कार्यकर्ताओं को फूल माला एवं कांग्रेस पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को झारखंड सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी विकास की राजनीति करने में विश्वास रखती है।

मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा युवा अध्यक्ष जयंत तुरी, रंजीत गिरी, विक्रांत पांडे, बसंती देवी, मनीता देवी, सुरेश प्रसाद, राहुल कुमार सिंह, विनोद कुमार मेहता सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!