Congress did silent satyagraha at Morhabadi Maidan in RanchiCongress did silent satyagraha at Morhabadi Maidan in Ranchi

केंद्र सरकार पर लगाया संवैधानिक संस्थानों से राहुल गांधी को प्रताड़ित कराने का आरोप

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस पार्टी ने मौन सत्याग्रह किया। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौन सत्याग्रह शाम पांच बजे तक जारी रहा।

कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही को मौन सत्याग्रह करारा जवाब है।सरकार राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर उनकी आवाज दबाना चाहती है। राहुल गांधी देश के आम लोगों की आवाज उठाते आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने कुटिल चाल चलकर उनकी सदस्यता को रद्द करा दिया है। कहा कि  2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से  देश में नफरत का माहौल है। देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म किया जा रहा है। एक समुदाय दूसरे समुदाय से नफरत कर रहा है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं और महंगाई चरम पर है।

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल एकमात्र नेता हैं जो देश की भलाई के लिए लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं। राहुल गांधी और उनके परिवार को पहले ईडी से परेशान कराया गया। फिर साजिश कर संसद की सदस्यता खत्म करा दी गई। इससे राहुल गांधी डरने और पीछे हटनेवाले नहीं हैं।

मौन सत्याग्रह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,  जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, अनवर अंसारी, विधायक उमाशंकर अकेला, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, मन्नान मल्लिक, ममता देवी, योगेंद्र साव, महासचिव अमूल्य निराज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, विनय सिंहा दीपू, अजय नाथ सहदेव, प्रवक्ता डॉक्टर एम तौसीफ़, गजेंद्र सिंह, मंजूर अंसारी, गुंजन सिंह, केदार पासवान, अभिजीत राज, अमीर हाशमी, जवाहर महथा, ईश्वर आनंद, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!