रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा कल यानी 22 मई को हाईटेंशन मैदान, नामकुम में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांंग्रेस एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों की तैयारियों का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण से ही लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा झारखंड में सभा करने की उम्मीद थी। जो पूरी होने जा रही है। कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। सभा में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ की संभावना है। कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर देश के युवाओं का विश्वास बढ़ा है। प्रियंका गांधी की सभा से झारखंड के तीसरे और चौथे चरण के चुनाव में जीत की दिशा तय होगी।

By Admin

error: Content is protected !!