रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर रविवार को झारखंड कांग्रेस के वरीय नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूदा रहीं। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जनहित से जुड़े अहम मुद्दों, राज्य में चल रही विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन और झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मुख्यमंत्री के साथ  विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात करनेवालों में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’, विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री इरफान अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणव झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!