रांची: संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को चाईबासा (प. सिंहभूम ज़िला) में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण आंदोलन से लेकर अभी तक के विकास में कोल्हान क्षेत्र की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल भाव आपके विचारों को जानना, संगठन हित में उसके अनुसार निर्णय लेकर संगठन को मजबूत करना है। 5 वर्षों से हम सत्ता में भागीदार हैं और हमने जो भी वादे जनता से किये उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य रखते हुए कार्यकर्ताओं नेताओं की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखा गया है और आगे भी इसे बरकरार रखेंगे। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है यह चुनाव झारखंड के विकास की एक नई गाथा लिखने का प्रारंभिक अध्याय होगा, इसके लिए हमें तैयारी आरंभ करने की जरूरत है, विरोधियों के कुचक्रों का जवाब देने का यह एक अच्छा मौका है।

वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि इस चुनाव में हमें पिछली बार के मुकाबले अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करनी है ताकि जनहित में अधूरे कई मसलों को सुलझाया जा सके। कांग्रेस के न्याय के पांच स्तंभों को पूरा करने के लिए आपकी भागीदारी जरूरी है और इस चुनाव में अपनी भरपूर उपस्थिति दर्ज करने का आपके पास है।

कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार, विधायक सोना राम सिंकु, जेपी भाई पटेल, आंनद बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, रविंद्र झा, रामाश्रय प्रसाद, बलजीत सिंह बेदी, परविंदर सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, नलिनी सिंन्हा, धर्मेंद्र सोनकर, डीएन चाँपिया, रमा खलखो, विजय खां, सतीश पॉल मुंजिनी, अरुण साहू, संजय, चंद्रशेखर दास, दीनबंधु भोपाई, नीतिमा बारी सनी सिंह सिंनकी, कृष्णा सोईं, अंबर राय चौधरी, अंबुज कुमार राणा सिंह, अजय सिंह, लालटु महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!