रांची: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर और सदस्य प्रकाश जोशी और पूनम पासवान शनिवार को रांची पहुंचे। सर्किट हाउस में  प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने उनका स्वागत किया। 

स्क्रीनिंग कमेटी ने डॉ. प्रदीप बलमुचू, डॉ. अजय कुमार, सुखदेव भगत, राजेश ठाकुर, वर्तमान सांसद कालीचरण मुण्डा, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, ददई दुबे, सुबोध कान्त सहाय, प्रदीप यादव सहित कांग्रेस के मंत्री, पूर्व मंत्री, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों से मिलकर झारखंड की भौगोलिक एवं रणनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

स्क्रीनिंग कमेटी ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में लड़े गये सीटों, वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों सामाजिक समीकरणों, सभी विधानसभा के संगठन की स्थितियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की तथा हर एक से अलग-अलग मंतव्य विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के संदर्भ में लिया। इस क्रम उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव में राज्य एवं क्षेत्रवार मुद्दों पर भी विमर्श किया।

 बताया गया कि कमेटी रविवार को जिला अध्यक्ष, बोर्ड निगम के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष विधानसभा लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से भी मुलाकात करेगी।

 

By Admin

error: Content is protected !!