रांंची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर गुरुवार को झारखंड पहुंचे। रांची हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरीष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
स्वागत करनेवालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, संगठन प्रभारी अमूल नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, कृषी बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, गौ सेवा बोर्ड के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, गजेंद्र सिंह, विनय सिन्हा, दीपू, मानस सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।
बताया जाता है कि प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर रांची के कचहरी रोड स्थित परिसदन में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।