रांंची: कनार्टक विधानसभा चुनाव का कांग्रेस की मिली जीत पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये और जमकर पटाखे फोड़े।
अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है और भाजपा को नकार दिया है। कहा कि भाजपा नफरती एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरी, लेकिन कर्नाटक की समझदार जनता ने एजेंडे को खारिज कर दिया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह लगातार सभाएं और रोड शो करते रहे। लेकिन उनकी बातों को जनता ने तरजीह नहीं दिया।
विधयक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि देश में कांग्रेस के पक्ष में अब हवा बहनी शुरू हो गई है। कर्नाटक की जनता ने एक भ्रष्टाचारी सरकार को वहां की सत्ता से बेदखल किया है। अब यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विधायक दीपिका पांडे सिंह, अनूप सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, महासचिव विनय सिंहा दीपू, राकेश सिन्हा, रविंदर सिंह, राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।