• प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार के नेतृत्व में हुआ आयोजन
रिपोर्ट: संजय राम
बारियातू (लातेहार) : भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत बारियातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रीगन कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। साल्वे पंचायत से अलखडीहा, इटके होते हुए टोटी तक भ्रमण किया गया।
भारत जोड़ो यात्रा अभियान में शामिल लातेहार विधानसभा प्रभारी पप्पू पासवान और प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमा ने कहा कि यह अभियान पूरे देश मे चल रहा है। कांग्रेस पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर भारतीय को एकजुट कर रही है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के कोने-कोने तक भारत जोड़ो यात्रा मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर भारत जोड़ो अभियान के तहत लातेहार जिला के हर प्रखंड, पंचायत से लेकर गाव गली मुहल्ले मे भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। लोगों को कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया जा रहा है। यात्रा को आमलोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष मो. मुमताज़, लाल आशीषनाथ शाहदेव, जमाउद्दीन, दीपक उरांव, कौलेश्वर उरांव, अमीर हेयात, मुंसीलाल पाल, जगिया, सुनैना, अनिता देवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

