बड़कागांव: उरीमारी पंचायत के हेसाबेड़ा बस्ती स्थित सरना स्थल जाहेरथान की चहारदीवारी निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हुआ। कार्य शुरू होने से पहले मांझी हड़ाम सीताराम किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, पुर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी द्वारा नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया। पढ़िए खबर सेल।
इस अवसर पर मांझी हड़ाम ने कहा कि हेसाबेड़ा, पिंडरा, रोहेनगोड़ा के ग्रामीणों का प्रयास व विस्थापित संघर्ष मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का परिणाम है कि आज जाहेरथान चहारदीवारी की वर्षों पुरानी मांग साकार हो रही है।
वहीं विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा ने कहा कि चहारदीवारी कार्य हो जाने उपरांत सरना स्थल में सखुआ पौधारोपण किया जाएगा अभी वर्तमान में सखुआ वृक्ष बहुत हीं कम हैं। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सीसीएल के सीएसआर मद से चहारदीवारी कार्य हो रहा है, इस कार्य की लागत लगभग बारह लाख रूपए है।
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव, मांझी हडा़म सीताराम किस्कू, विसमो सचिव महादेव बेसरा, पूर्व पंसस कानू मरांडी, डॉ जी आर भगत, रवि पवरिया, सिगू हेम्ब्रम, जतरु बेसरा, विक्की पवरिया, पतिलाल मांझी, अक्षय किस्कू, अनिल गुप्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
