मजदूरों और किसानों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार: राजाराम सिंह
रामगढ़: भाकपा माले केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार के काराकाट संसदीय सीट से सांसद राजा राम सिंह बरकाकाना पहुंचे। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन से 11:30 बजे बरकाकाना स्टेशन पहुंचे दोनों नेताओं का स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां नेताद्वय कार्यकर्ताओं के साथ गिद्दी में आयोजित दिवंगत मजदूर नेता मिथलेश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने गए।
इस स्वागत के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि चार लेबर कोड के खिलाफ 9 जुलाई को बुलाये गये बंद में मजदूर, किसान, युवा और आम लोगों बड़ी भागीदारी रही है। चार श्रम कानून से केंद्र सरकार मजदूरों का अधिकार छीलने का प्रयास कर रही है। वहीं बेरोजगारी से युवा त्रस्त है बढ़ती महंगाई से जनता का जीना मुहाल हो गया है। किसानों को काफी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। सरकार को जन भावना को संज्ञान में लेना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि मजदूर नेता कामरेड मिथिलेश सिंह के रूप में हमने अपने जुझारू और संघर्षशील साथी को खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है मजदूरों के अधिकारों के लिए कामरेड मिथिलेश सिंह के संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।
स्वागत करने वालों में हीरा गोप, देवकीनंदन बेदिया सुरपति देवी उर्फ नीता देवी, अमोल कुमार घोषाल, अवधेश गुप्ता, नागेश्वर मुंडा, प्रदीप करमाली, शंकर बेदिया, शाहनवाज खान, मुकेश कुमार यादव, निकित सेठ,केएम के जयसवाल, बृज नारायण मुंडा ,पवन कुमार यादव, चंदन गोप सहित कई लोग मौजूद थे।