रामगढ़: भाकपा माले बरकाकाना एरिया कमेटी की बैठक उफर पोचरा में सोमवार को देवानंद गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से माले नेता हीरा गोप उपस्थित रहे। बैठक मेंउन्होंने कहा की भाकपा माले और मासस के एकीकरण का प्रयास 2021 से चल रहा है। विलय के बाद राजनीतिक परिस्थितियों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। धनबाद में 9 सितंबर को आहूत एकता रैली ऐतिहासिक होगी।

बैठक के दौरान एप्रोच पेपर का पाठ अमल घोष ने किया। बताया गया कि धनबाद में होनेवाली एकता रैली में रामगढ़ जिले के बरकाकाना एरिया से 2000 लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बुजुर्ग जमीरा से 200, कंडेर पंचायत से 500, पोचरा से 500, तेलियातू से 200, पीरी से 100, नया नगर बरकाकाना एरिया से 500 लोग शामिल होंंगे। इसे लेकर पंचायत स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया है। 

बैठक में नीता बेदिया, उमेश गोप, राजेंद्र राम, बृज नारायण मुंडा, पवन कुमार यादव, तृतीयाल बेदिया, पश्चिमी देवी, बटेश्वर मुंडा, चंदन गोप, सतीश यादव धनीराम प्रजापति अमित प्रजापति,अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!