रामगढ़: भाकपा भाले द्वारा घोषित देशव्यापी प्रतिरोध कार्यक्रम के तहत पतरातू प्रखंड सचिव नरेश बड़ाइक के नेतृत्व में गुरूवार को भुरकुंडा क्षेत्र के हुरूमगढ़ा में प्रतिवाद दिवस मनाया गया। इस दौरान अरूंधती राय और डॉ. शेख शौकत हुसैन के यूएपीए कानून के हुए मुकदमे पर विरोध जताया गया।
मौके पर नरेश बड़ाइक ने कहा कि केंद्र में मिलीजुली सरकार का गठन होते ही अरूंधति राय और डॉ. शेख शौकत हुसैन यूएपीए लगाने की अनुमति देकर सरकार से तानाशाही की मंशा को उजागर कर दिया है। यह सीधे तो पर अभिव्यक्ति की आजादी और असहमति के अधिकार पर हमला है।
मौके पर मनोज मांझी, सोहन बेदिया, ब्रह्मदेव मुर्मू, मनोज मुर्मू,सुरज मुर्मू, मनोज टुड्डू, राजेश सोरेन, श्याम हैम्ब्रम,कमल सोरेन,महेश मुर्मू, पिंटू मुर्मू,विशाल मरांडी,दशाराम हैम्ब्रम, महादेव मुर्मू, पन्नालाल मुर्मू, अमित मुर्मू सहित दर्जनों मौजूद रहे ।
