34वीं पुण्यतिथि पर विनोद बिहारी महतो को भी किए गए याद
डाड़ी (हजारीबाग): डांडी प्रखंड के हैसालौंग स्थित भाकपा-माले पार्टी कार्यालय में गुरुवार को कामरेड विनोद मिश्रा का 27वां स्मृति दिवस और जननायक कामरेड विनोद बिहारी महतो की 34 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम पार्टी के पूर्व महासचिव रहे विनोद मिश्रा और विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माले सह मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिला सचिव कामरेड पच्चू राणा, किसान नेता कांमरेड सोहराय मांझी, प्रखंड सचिव कामरेड अशोक गुप्ता लोकल कमेटी सचिव कामरेड रामदेव राम और उपस्थित कैडरों ने पुष्प अर्पित किया। वहीं क्रांतिकारी संघर्षों में शहीद साथियों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
अवसर पर केन्द्रीय संगठन द्वारा जारी संकल्प पत्र पढ़ा गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए जनता को संगठित करने और व्यापक जनसंघर्ष का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अशोक गुप्ता और संचालन माले नेता गोविंद राम ने की।
मौके पर बिजेंद्र प्रसाद, देवकी महतो मनीष यादव, अजीत प्रजापति, रामप्रवेश गोप, बबन गोप महेश गोप प्रमोद मांझी, रामकिशोर मुर्मू, कालेश्वर रजवार, जलेश्वर रजवार, दिलीप रजवार, पांडे मांझी, कैलाश महतो,सुखराम मांझी, आर एस मांझी, अमित राणा प्रभु गोप, विनोद प्रसाद, रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मुख्तार अंसारी, रसका हेम्रोम, कैलाश महतो कालेश्वर भुइयां सहित अन्य उपस्थित थे।
