रामगढ़: भाकपा माले हुरुमगढ़ा ब्रांच की बैठक रविवार को ब्रांच सचिव दशाराम मांझी के आवासीय परिसर में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मनोज मांझी और संचालन देवाराम मांझी ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण करने और नये पार्टी सदस्यों की भर्ती करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 16 जनवरी को बरकाकाना में आहूत शहीद महेंद्र सिंह के शहादत दिवस में बड़ी संख्या में उपस्थिती सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे 10 फरवरी को बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोन्दलपुरा में किसानों द्वारा जारी आन्दोलन का समर्थन करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर द्वारा कमीश्नर कार्यालय हजारीबाग में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

 बैठक में मुख्य रूप से पतरातू प्रखंड कमेटी सचिव नरेश बडा़ईक, देवानंद गोप, ब्रह्मदेव मुर्मू, महादेव मुर्मू, बबलू मांझी, मंझुल मांझी, मनोज मांझी, सुनंदा देबी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, ललिता देवी, सनमती देवी, सन्नी देबी, फुलमनी देबी, बिरसी देवी, समिया देवी सहित अन्य मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!